MENU

वाराणसी रोपवे परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने किया स्थलीय निरीक्षण



 20/Nov/26

गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशन के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

वाराणसी। शहर की महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने वाराणसी में संचालित रोपवे परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने गोदौलिया और गिरजाघर रोपवे स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रोपवे स्टेशनों पर निर्माण कार्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, आर्ट वर्क और फिनिशिंग के कार्यों को भी बारीकी से देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोदौलिया, गिरजाघर समेत सभी रोपवे स्टेशनों पर शेष कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी तथा शहर की आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • वाराणसी रोपवे परियोजना का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के निर्देश

  •  वाराणसी रोपवे परियोजना

  •  varanasi-ropeway-project-inspection-commissioner

  • वाराणसी में मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया। गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशन के निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

  • Varanasi Ropeway, वाराणसी रोपवे, के विजयेंद्र पांडियन, गोदौलिया रोपवे स्टेशन, गिरजाघर रोपवे स्टेशन, Varanasi News, मंडलायुक्त वाराणसी


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7095


सबरंग