MENU

जमानत की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, वाराणसी कोर्ट ने आरोपित की बेल की रद्द



 20/Nov/26

वाराणसी। जमानत मिलने के बाद उसकी शर्तों का उल्लंघन करना एक आरोपित को भारी पड़ गया। पीड़िता और उसके परिजनों को धमकाने तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में वाराणसी की अदालत ने पूर्व में दी गई जमानत रद्द कर दी। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने अवलेशपुर, रोहनिया निवासी आरोपित रामेश्वर पाण्डेय की जमानत तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। अदालत में वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव और अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने पैरवी की।

जमानत पर बाहर आने के बाद भेजे अश्लील संदेश

अभियोजन पक्ष के अनुसार, रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी वादी ने 4 सितंबर 2026 को अपनी 20 वर्षीय पुत्री से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोप था कि रामेश्वर पाण्डेय ने पूर्व में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसको लेकर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपित ने कथित तौर पर युवती के कॉलेज के जूनियर-सिनियर दोस्तों और रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए।

मुकदमा वापस लेने का दबाव और जान से मारने की धमकी

वादी का आरोप था कि आरोपित मुकदमा वापस लेने के लिए परिवार पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके बाद वादी की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित की जमानत निरस्त करने की मांग की।

अदालत ने जमानत का दुरुपयोग मानते हुए लिया फैसला

वादी के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि आरोपित जमानत पर बाहर रहकर पीड़िता और उसके परिवार को प्रभावित करने के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इससे पीड़िता लगातार भय के माहौल में रहेगी। बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलों तथा पत्रावली का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपित की पूर्व में स्वीकृत जमानत निरस्त कर दी। इस कार्रवाई को जमानत की शर्तों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ अदालत के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

  • वाराणसी में जमानत रद्द: पीड़िता को धमकाने के आरोप में रामेश्वर पाण्डेय की बेल निरस्त

  •  वाराणसी कोर्ट ने जमानत रद्द की

  • varanasi-court-cancels-bail-rameshwar-pandey

  • वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकाने तथा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में रामेश्वर पाण्डेय की जमानत रद्द कर दी।

  •  वाराणसी समाचार, Varanasi News, Court News, Bail Cancelled, रोहनिया पुलिस, वाराणसी कोर्ट, Crime


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6744


सबरंग