MENU

21 नवंबर को वाराणसी में लगेगी विशेष लोक अदालत, एनआई एक्ट के लंबित मामलों का होगा निस्तारण



 17/Nov/26

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के निस्तारण का मिलेगा अवसर, वादकारियों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

वाराणसी। एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) से संबंधित लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय वाराणसी में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट से संबंधित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा। इसके माध्यम से वादकारियों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने पर पक्षकारों के बीच सौहार्द और सद्भाव भी बना रहेगा।

सचिव ने जनपद के समस्त वादकारियों से अपील की है कि एनआई एक्ट से संबंधित अपने लंबित मामलों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए 21 नवंबर को जनपद न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में उपस्थित हों और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7227


सबरंग