MENU

वीडीए के नवनियुक्त सचिव विवेक कुमार मिश्र ने किया कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश



 17/Nov/26

अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और फाइलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने को कहा

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के नवनियुक्त सचिव विवेक कुमार मिश्र ने मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर विभागीय रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फाइलों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन और कार्यक्षमता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ सभी अभिलेखों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से रखा जाए। इससे विभागीय कार्यों के संचालन में सुगमता आएगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा कार्यालय की कार्यसंस्कृति को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव गुडाकेश शर्मा, संपत्ति अधिकारी रमेश चंद दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4404


सबरंग