MENU

वाराणसी में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, सकुशल बरामद



 17/Nov/26

राजातालाब पुलिस ने जक्खिनी पोखरा के पास से दबोचा, 14 नवंबर को भोर में फोन कर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप

वाराणसी। राजातालाब थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ मौजूद 13 वर्षीय अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तारी 16 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जक्खिनी पोखरा के पास से की गई। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वादिनी ने राजातालाब थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को 14 नवंबर की भोर करीब चार बजे संदीप नामक युवक ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की और परिचित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।

इसी क्रम में 16 नवंबर को पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जक्खिनी पोखरा के पास से संदीप पुत्र पप्पू (19), निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मौजूद किशोरी को सकुशल बरामद किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी जक्खिनी अविनाश कुमार सिंह, कांस्टेबल राजू सोनकर और रिजर्व महिला कांस्टेबल प्रीति शाह शामिल रहीं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8257


सबरंग