MENU

जनजातीय गौरव दिवस पर लखनऊ मंडल रेल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित, प्रतियोगिताओं के विजेता रेलकर्मी सम्मानित



 17/Nov/26

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उनके संघर्ष और योगदान को किया गया याद, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले प्रशस्ति पत्र

 जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने की। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह और शूरवीर सिंह चौहान, रेलवे यूनियनों के पदाधिकारी तथा रेलकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए उनका योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सम्मान, संरक्षण और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ मंडल में आयोजित स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेता रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छह नवंबर को आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में कार्मिक विभाग के कनिष्ठ लिपिक पारुल कान्दू ने प्रथम, राजभाषा विभाग की अनुवादक हिमांशु शर्मा ने द्वितीय और कार्मिक विभाग की कार्यालय अधीक्षक ललिता श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, 12 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में यांत्रिक विभाग के कार्यालय अधीक्षक शुभम त्यागी प्रथम, परिचालन विभाग की कार्यालय अधीक्षक सोने लाल द्वितीय और कार्मिक विभाग के कनिष्ठ लिपिक पारुल कान्दू तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4453


सबरंग