वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डालिम्स सनबीम समूह के स्कूलों ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में चार सम्मान हासिल किए हैं। दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पुलमैन होटल में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित समारोह में स्कूलों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
डालिम्स सनबीम ग्लोबल स्कूल, रामकटोरा ने ‘लर्निंग असेसमेंट एंड आउटकम्स एक्सीलेंस’ श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वाराणसी और उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, डालिम्स सनबीम ग्लोबल स्कूल, सिगरा ने ‘एआई इंटीग्रेटेड लर्निंग चैंपियन’ श्रेणी में वाराणसी और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल को तीसरा स्थान मिला। इसके साथ ही स्कूल को को-एड डे स्कूल श्रेणी में भी सम्मानित किया गया।
डालिम्स सनबीम स्कूल एंड हॉस्टल, रोहनिया ने को-एड डे कम बोर्डिंग श्रेणी में वाराणसी में तीसरा और उत्तर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। एजुकेशन वर्ल्ड के 18 अक्टूबर 2026 के लेख के अनुसार, इस श्रेणी में स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर 47वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष स्कूल 66वें स्थान पर था। इस तरह स्कूल की राष्ट्रीय रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में मिली ये उपलब्धियां डालिम्स सनबीम समूह के शैक्षणिक प्रयासों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, तकनीक आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती हैं।