वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बड़गांव के काठिरावं, दबेथुमा और ढोरा गांवों में जन चौपाल एवं जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। विकास कार्य तभी प्रभावी होते हैं, जब वे जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने कहा कि पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। अन्नदाताओं की आय बढ़ाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कुंदन राज सिंह, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी, प्रशांत सिंह, आदित्य नारायण दुबे, बृजेश कुमार दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह और जिला मंत्री अजय पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा शीला पांडे, दीपक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक प्रवेश दुबे, विपिन कुमार राय, धनंजय सिंह, ग्राम प्रधान बच्चन चौहान, पंकज चौरसिया, संत लाल यादव, श्याम बहादुर पटेल, राजू पटेल, मनोज शुक्ला, शैलेश मिश्रा और अनुज सिंह सहित ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।