MENU

भेलूपुर पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी को किया गिरफ्तार



 12/Nov/26

साकेत मंडपम के पास केवल धाम पार्क से हुई गिरफ्तारी, बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ताविश खान (26) को 10 नवंबर 2026 को केवल धाम पार्क के पास साकेत मंडपम से गिरफ्तार किया। आरोपी चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने भेलूपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी नौ वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के कपड़े उतारने, गलत तरीके से छूने और विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

शिकायत के आधार पर थाना भेलूपुर में मुकदमा संख्या 633/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 76 और 109(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश सिंह और कांस्टेबल चंद्रकांत यादव शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9726


सबरंग