MENU

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मां अन्नपूर्णा और भगवान धनवंतरी का किया दर्शन-पूजन



 11/Nov/26

काशी सहित प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, मंदिर के महंत ने भेंट किया प्रसाद और अंगवस्त्र

 उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी में मां अन्नपूर्णा और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने काशी सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि आयुष मंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मां अन्नपूर्णा से प्रार्थना की कि काशी सहित प्रदेश के सभी लोगों के जीवन में अन्न, आरोग्यता और समृद्धि बनी रहे।

दर्शन-पूजन के बाद डॉ. मिश्र ने कहा कि काशी मां अन्नपूर्णा की नगरी है। यहां मां के आशीर्वाद से कोई भूखा नहीं सोता। भगवान धनवंतरी की कृपा से प्रदेश निरोगी और स्वस्थ बने, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के माध्यम से आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंदिर के महंत ने आयुष मंत्री को मां अन्नपूर्णा का खजाना, प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6617


सबरंग