MENU

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने काशी और प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं



 11/Nov/26

बोले- दीपों का पर्व जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मक ऊर्जा का करे संचार; स्वच्छ एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दीपावली के पावन अवसर पर काशी सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

अपने शुभकामना संदेश में आयुष मंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देने वाला भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

डॉ. मिश्र ने कहा कि दीपावली के अवसर पर सभी को अपने परिवार के साथ समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। पर्व की सार्थकता तभी है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो और लोगों के बीच सहयोग एवं सद्भाव की भावना मजबूत बने।

उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात कर इस पर्व की वास्तविक भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है। अंत में उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6071


सबरंग