वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना सारनाथ पुलिस ने गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने वाराणसी पुलिस की सराहना की।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने मोबाइल बरामदगी के लिए अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद मोबाइल फोन का सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।
बरामदगी का विवरण:
कुल बरामद मोबाइल फोन : 13
अनुमानित कुल कीमत : 1,80,000 रुपये
कार्रवाई करने वाली इकाई : थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।