MENU

प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में वाराणसी भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता



 04/Nov/26

सिविल लाइंस में भारत माता के जयकारों से गूंजा माहौल, महानगर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रयागराज। सिविल लाइंस में बुधवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में वाराणसी महानगर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। वाराणसी से पहुंचे कार्यकर्ताओं के काफिले ने आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं की अनुशासित और ऊर्जावान भागीदारी से पूरा सिविल लाइंस क्षेत्र नारों से गूंज उठा। वाराणसी महानगर भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पार्टी की ओर से इस आयोजन को संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क अभियान के प्रति प्रतिबद्धता के प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत किया गया।

पदयात्रा में महानगर महामंत्री अजय गुप्ता और अमित खरे, महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हीरा यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, राकेश जायसवाल, मधुप सिंह, शिव शंकर यादव, सत्यनारायण सिंह पटेल, अंकिता तिवारी, विनय सिंह, रोहित जायसवाल, गोपाल जायसवाल, बबलू अग्रहरी, योगेश वर्मा, दीपक राय, श्याम शर्मा, अशोक सेठ, अर्जुन शर्मा, रिंकू भारती, ओम तिवारी, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव और अवनीश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9138


सबरंग