MENU

न्यू हॉलैंड ने चंदौली में लॉन्च किया 50 एचपी का नया ट्रैक्टर, खरीद पर मिलेंगी कई सुविधाएं



 03/Nov/26

3600-2 सुपर टीएक्स की खरीद पर एक साल की मुफ्त सर्विस और 3.99 प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा

चंदौली। न्यू हॉलैंड कंपनी ने चंदौली में 50 एचपी श्रेणी का नया ट्रैक्टर 3600-2 सुपर टीएक्स लॉन्च किया। इस अवसर पर ट्रैक्टर किंग्स में ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को नए मॉडल की खूबियों, आधुनिक तकनीक और खरीद पर मिलने वाले विशेष ऑफर्स की जानकारी दी गई।

कंपनी के फील्ड मार्केटिंग मैनेजर संतोष झा ने बताया कि नए ट्रैक्टर की खरीद पर ग्राहकों को एक साल की मुफ्त सर्विस के साथ 3.99 प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी आधुनिक तकनीक और बेहतर उत्पादों के माध्यम से किसानों की खेती को अधिक उत्पादक और लाभकारी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

ट्रैक्टर किंग्स के डीलर धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बताया कि वह पिछले 19 वर्षों से कृषि क्षेत्र में कार्यरत हैं और चंदौली के किसानों से लगातार जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल ट्रैक्टर की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण, तकनीकी जानकारी और बिक्री के बाद बेहतर सर्विस उपलब्ध कराना भी है।

उन्होंने अपनी व्यावसायिक सफलता का श्रेय किसानों के विश्वास और अपनी टीम के समर्पण को दिया। कहा कि बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर ग्राहक सेवा ही उनकी पहचान है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उनकी टीम निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को नए ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं, कंपनी की सुविधाओं और फाइनेंस योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसान सूर्यनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान राणा सिंह, प्रधान राजेश यादव, एडवोकेट जन्मेजय सिंह, अंकित सिंह और झुन्ना राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : हरिशंकर तिवारी


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8555


सबरंग