MENU

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा का वाराणसी में स्वागत



 02/Nov/26

गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन; बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा के प्रथम वाराणसी आगमन पर रविवार को गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और ओबीसी समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

महानगर अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हीरा यादव ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में वाराणसी महानगर का संगठन आगे बढ़ रहा है। रामकुमार विश्वकर्मा के आगमन से ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा और महेंद्र सिंह ‘झगडू’ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 वाराणसी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा का स्वागत 

 भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामकुमार विश्वकर्मा के प्रथम वाराणसी आगमन पर गुलाबबाग स्थित महानगर कार्यालय में स्वागत हुआ। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8308


सबरंग