MENU

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण



 31/Oct/26

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था परखी, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

वाराणसी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या और उनकी कार्यशील स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कंट्रोल रूम, प्रत्येक कक्ष में विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों की सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती और वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार, निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5450


सबरंग