वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार (31 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी की ओर से मलदहिया चौराहे पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालू' ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता के महान सूत्रधार थे। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड एवं सशक्त भारत की नींव रखी। उनका जीवन और विचार प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रसेवा की प्रेरणा हैं। उनके मजबूत भारत के सपने को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है।
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस के कारण आज देश एकजुट है। उन्होंने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिए। युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालू', विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, राकेश जायसवाल, विकास बागी, कुंवरकांत सिंह, विवेक पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, प्रज्ञा पाण्डेय, स्वास्तिक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह दीनू, मनोज सोनकर, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुशील गुप्ता, मधुप सिंह, शिवनाथ गुप्ता, अशोक सेठ, राजेंद्र सिंह पटेल, सोभनाथ मौर्य, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, रत्ना वर्मा, पीयूष अग्रवाल, हीरा यादव, सुमित मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, जगन्नाथ ओझा, पुन्नूलाल बिंद, अमन केशरी, पवन अग्रवाल, विनय सिंह, साधना वेदांती, सुनील यादव, संदीप चौरसिया, अनिल तिवारी, शंभू पटेल, शिवशंकर मिश्रा और गोपाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।