MENU

राष्ट्रीय एकता दिवस पर वीडीए अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ



 31/Oct/26

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा और अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने दिलाई शपथ, ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कार्य करने का लिया संकल्प

वाराणसी। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा तथा अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। साथ ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता, अखंडता और अखंड भारत के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6625


सबरंग