MENU

मुख्यमंत्री योगी ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन



 31/Oct/26

काल भैरव मंदिर में बच्चों से मिले सीएम, स्नेहपूर्वक चॉकलेट देकर की बातचीत; बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री काल भैरव मंदिर पहुंचे और बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर आरती की। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में बाबा का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोककल्याण की कामना की।

काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री की आत्मीयता का एक अलग दृश्य देखने को मिला। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आए और पूरे उत्साह के साथ उनसे बातचीत करते रहे।

दर्शन-पूजन के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प मंत्री रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9812


सबरंग