MENU

पुलिस लाइन से प्रधानमंत्री मोदी को ससम्मान किया गया विदा, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा परिसर



 25/Oct/26

एयर शो के बाद प्रधानमंत्री को विदाई देने पहुंचे गणमान्य नागरिक और समाजसेवी, काशी के विकास एवं वायुसेना के भव्य प्रदर्शन के लिए जताया आभार

भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम के समापन के बाद पुलिस लाइन से ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के बीच प्रधानमंत्री के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की रही उपस्थिति

प्रधानमंत्री को विदाई देने के लिए पुलिस लाइन में युवा समाजसेवी गौरव राठी, शंकर गिरी, मनीष कपूर, कौशलेंद्र सिंह पटेल, अशोक पांडेय, सत्यम मिश्रा और शुभम मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने काशी में विकास कार्यों और नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत और विदाई कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1572


सबरंग