MENU

संकल्प अन्न क्षेत्र के माध्यम से जरूरतमंदों को बांटा प्रसाद, जल सेवा कर दिया मानवता का संदेश



 25/Oct/26

गीतिका जैन बोलीं— जरूरतमंद की भूख मिटाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ी खुशी कोई नहीं

संकल्प संस्था की ओर से चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष संकल्प अन्न क्षेत्र के माध्यम से प्रसाद वितरण एवं जल सेवा का आयोजन किया गया। भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित करने के बाद राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंदों को खिचड़ी, हलवा, चने की घुघरी एवं फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

जरूरतमंदों की सेवा से मिलता है आत्मिक संतोष : गीतिका जैन

इस अवसर पर गीतिका जैन ने कहा कि किसी भूखे व्यक्ति को भोजन मिलने और उसके चेहरे पर संतोष देखने से मन को विशेष सुकून मिलता है। अक्सर लोग अपनी खुशियों में व्यस्त रहते हैं और आसपास के लोगों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाते। किसी जरूरतमंद के लिए भोजन की एक थाली भी बहुत मायने रखती है।

उन्होंने कहा कि सेवा का अर्थ केवल दान देना नहीं, बल्कि दूसरों के दर्द को महसूस करना और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि वे अकेले नहीं हैं। यदि युवा पीढ़ी इस संवेदना को अपने जीवन में अपनाए, तो समाज को और अधिक संवेदनशील एवं बेहतर बनाया जा सकता है।

संस्था के सदस्यों ने किया सहयोग

सेवा कार्य में मृदुला रानी अग्रवाल, गीता जैन एवं गीतिका जैन का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, सचिन श्रीवास्तव, उदय प्रताप श्रीवास्तव, रवि (हुंडी वाले), अशोक (घासी टोला), प्रमोद, रितिक एवं भैयालाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9752


सबरंग