MENU

ढोल-नगाड़े, डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत



 25/Oct/26

पुलिस लाइन से नमोघाट तक जगह-जगह सजे स्वागत मंच, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर किया अभिनंदन; महिला मोर्चा से मंत्री, विधायक, महापौर और संगठन के पदाधिकारी तक रहे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन से नमोघाट तक प्रमुख मार्गों पर स्वागत मंच सजाए गए। ढोल-नगाड़ों की थाप, डमरू दल की गूंज और शंखनाद के बीच कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी जी को जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश और महानगर स्तर के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, महापौर तथा अन्य जनप्रतिनिधि अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहे। पुलिस लाइन, चौकाघाट, गोलगड्डा, कज्जाकपुरा, भदऊं चुंगी और नमोघाट सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गई थीं। प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

महिला मोर्चा ने पुलिस लाइन से की स्वागत की शुरुआत

स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने की। यहां सुनीता राजेश सिंह, पूजा दीक्षित, कुसुम पटेल, नेहा कक्कड़, प्रज्ञा पांडेय और महिमा चिंतक सहित महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

पुलिस लाइन के सामने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल और अरविंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। वहीं, पुलिस लाइन चौराहे पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, अशोक जाटव और अखिलेंद्र सिंह सन्नी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया।

खजूरी से गोलगड्डा तक जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

खजूरी-मकबूल आलम रोड पर यस बैंक के सामने हुकुलगंज तिरमुहानी के पास महापौर अशोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान नवीन कपूर, नीरज जायसवाल और मदन मोहन दुबे सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चौकाघाट लकड़ी मंडी में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय और प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम हुआ। यहां अजय गुप्ता, अमित खरे और शोभनाथ मौर्य सहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

गोलगड्डा तिराहे पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर के नेतृत्व में राहुल सिंह, दिनेश सिंह दीनू और दीपेश वशिष्ठ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत के लिए जुटे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

कज्जाकपुरा और भदऊं चुंगी पर भी हुआ अभिनंदन

कज्जाकपुरा में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और विद्यासागर राय की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह और योगेश सिंह पिंकू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

भदऊं चुंगी मोड़ पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान आत्मा विश्वेश्वर, संदीप चौरसिया और सुनील यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेलवे डाट पुल से नमोघाट तक पुष्पवर्षा

रेलवे डाट पुल से पहले अमित पटेल रिंकू, कृष्णकांत मिश्र कल्लू, विनय मौर्य, शशिकांत कुशवाहा और डिम्पल उपाध्याय सहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

नमोघाट जाने वाली ढलान पर विजय राज यादव, गोविन्द दास गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव और शशिकांत गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नमोघाट के नीचे गजीबो रोड पर बृजेश राजभर, अमन सोनकर, युसूफ खान और अमित सिंह पीयूष सहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

नमोघाट स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सुरेंद्र गौतम, विजय गौंड, ज्ञानचंद पटेल और गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे मार्ग पर दिखी कार्यकर्ताओं की भागीदारी

पुलिस लाइन से नमोघाट तक आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में भाजपा के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों, डमरुओं, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बनाए गए स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर उनका अभिनंदन किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3243


सबरंग