MENU

वाराणसी पुलिस लाइन में पुलिस परिवार संग हुआ रावण दहन, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिया सत्य की विजय का संदेश



 20/Oct/26

वाराणसी, 20 अक्टूबर 2026। दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन, वाराणसी में पुलिस परिवार के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान उत्सव, उल्लास और पारिवारिक आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दशहरा पर्व को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए इसके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “दशहरा हमें सिखाता है कि असत्य और अन्याय का अंत निश्चित है। पुलिस भी इसी आदर्श को आत्मसात कर समाज में न्याय और सुरक्षा की स्थापना के लिए सतत् प्रयासरत है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व अपराध एवं अन्याय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना, अपराधियों को माननीय न्यायालय के माध्यम से दंडित कराना तथा समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखना है। दशहरा पर्व के आदर्श पुलिस के कर्तव्य, निष्पक्षता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रेरित करते हैं।

पुलिस परिवार के सदस्यों से किया आत्मीय संवाद

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया और आपसी सौहार्द, सहयोग तथा पारिवारिक एकजुटता का संदेश दिया। रावण दहन कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बच्चों और अन्य परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुलिसकर्मियों और परिजनों को दीं त्योहारों की शुभकामनाएं

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने समस्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को दशहरा तथा आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पुलिस परिवार के साथ आयोजित यह कार्यक्रम आपसी जुड़ाव, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देने वाला रहा।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3425


सबरंग