वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी में नवरात्रि के अवसर पर वार्षिक डांडिया सेलिब्रेशन का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह के संरक्षण में आयोजित इस उत्सव में महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया और गरबा की धुन पर प्रतिभागियों ने उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्लीनिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. अंकिता पटेल, डीएमएस डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. निवेदिता पंडित और डॉ. सुबूही जाफर उपस्थित रहीं।
रोगियों की सेवा में समर्पित महिला चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसर्स, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नोलॉजिस्ट और अन्य विभागों की महिला कर्मचारियों ने डांडिया एवं गरबा की प्रस्तुतियों से आयोजन को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में फेस्टिव फोटो बूथ, ग्रुप सेल्फी, लाइव म्यूजिक और डीजे की धुनों ने उत्सव का आकर्षण बढ़ाया।
आयोजन के दौरान 'डांडिया क्वीन' और 'बेस्ट ड्रेस्ड' जैसी प्रतियोगिताओं के साथ स्पॉट प्राइज एवं सरप्राइज गेम्स भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ाया।
पेशेंट काउंसलर उपासना उपाध्याय के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम नारी शक्ति, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और एकता का प्रतीक बना। उत्सव के माध्यम से अस्पताल की महिला कर्मचारियों को कार्य की व्यस्त दिनचर्या के बीच आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिला।
एपेक्स हॉस्पिटल का यह आयोजन सेवा, संवेदना और नारी शक्ति के सम्मान के संदेश के साथ संपन्न हुआ।