MENU

श्री काशी विश्वनाथ धाम की सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन, भजन और नृत्य ने मोहा मन



 19/Oct/26

नवरात्रि पर मंदिर चौक में सजी सुरों और भक्ति की महफिल, डॉ. शिवानी शुक्ला, पंडित गौरव मिश्र और डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के नृत्य समूह ने दी प्रस्तुति

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को धाम स्थित मंदिर चौक (शंकराचार्य चौक) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन, भजन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत और कला के माध्यम से माँ भगवती की आराधना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शास्त्रीय गायन और भजनों से गूंजा मंदिर चौक

सांस्कृतिक संध्या में डॉ. शिवानी शुक्ला ने अपने सुमधुर शास्त्रीय गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, पंडित गौरव मिश्र ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों से मंदिर चौक का वातावरण आध्यात्मिकता और श्रद्धा से परिपूर्ण हो उठा।

नृत्य प्रस्तुति में दिखी मां भगवती की महिमा

कार्यक्रम में डॉ. दिव्या श्रीवास्तव और उनके महिषासुरमर्दिनी डांस ग्रुप ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से माँ भगवती की शक्ति, महिमा और आराधना का सजीव कलात्मक चित्रण किया। प्रस्तुति ने नवरात्रि के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

धर्म और संस्कृति का संगम बना काशी विश्वनाथ धाम

श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और आध्यात्मिक परंपराओं को एक साझा मंच मिल रहा है। नवरात्रि के दौरान आयोजित ये कार्यक्रम श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति के अनूठे संगम का अनुभव करा रहे हैं। भक्ति और कला के समन्वय से धाम का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक भावपूर्ण हो रहा है।

हर-हर महादेव!
॥ श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम् ॥


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8994


सबरंग