MENU

वाराणसी: सीएम योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बच्चों को चॉकलेट देकर जाना हाल



 14/Oct/26

काशी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा काल भैरव के दरबार में की आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में किया जलाभिषेक; बच्चों से पढ़ाई-लिखाई पर की बातचीत

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को अपने वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में आरती की और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की।

बाबा काल भैरव के दरबार में की आरती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां गर्भगृह में जलाभिषेक कर षोडशोपचार पूजन संपन्न किया।

मंदिर में बच्चों को चॉकलेट देकर की बातचीत

बाबा काल भैरव मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में बातचीत कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री और बच्चों के बीच सहज संवाद देखने को मिला। बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री से बातचीत करते नजर आए।

मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, स्टाम्प मंत्री रविन्द्र जायसवाल, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और विधायक सुनील पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5585


सबरंग