भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के जन्मदिन पर रविवार को रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भीड़ जुटी। नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और फलाहार वितरण किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसके बाद अशोक चौरसिया ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
जन्मदिन के अवसर पर अशोक चौरसिया ने सुबह संकट मोचन मंदिर और दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में हवन-पूजन का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के बीच फलाहार वितरित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
अशोक चौरसिया को जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला सुबह से शुरू होकर देर शाम तक जारी रहा। पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के