MENU

स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर रोहनिया में बैठक, कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार



 12/Oct/26

मतदाता संपर्क अभियान और क्षेत्रवार जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन, जगदीश पटेल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान और क्षेत्रवार जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

मतदाताओं तक पहुंचकर मजबूत करें विश्वास: जगदीश पटेल

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की परीक्षा है। चुनाव को केवल मतदान के दिन तक सीमित रखने के बजाय अभी से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाने और पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्नातक और शिक्षक समाज जागरूक एवं प्रबुद्ध वर्ग है। ऐसे मतदाताओं के बीच तथ्यों, संवाद और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना आवश्यक है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें, मतदाताओं की समस्याएं सुनें और उनकी अपेक्षाओं को समझते हुए निरंतर संवाद बनाए रखें।

शंकर गिरि ने चुनावी अभियान में सक्रियता पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रभारी शंकर गिरि ने कहा कि चुनावी अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रवार जनसंपर्क अभियान को गति देनी होगी।

स्नातक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे: केदारनाथ सिंह

स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने कहा कि स्नातक समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क करने और मतदाताओं के साथ मजबूत संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

बूथ स्तर तक अभियान मजबूत करने की अपील

क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर बूथ और क्षेत्र स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चुनावी अभियान को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रियता दिखाई दी।

सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया संचालन

बैठक का संचालन पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने प्रस्तुत किया।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल, विशिष्ट अतिथि शंकर गिरि, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह, क्षेत्र संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, महामंत्री अजीत रावत, अमित राय, अनूप जायसवाल, मधुकर चित्रांश, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा और जगदीश त्रिपाठी सहित जिला संयोजक, महानगर संयोजक, विधानसभा संयोजक, विधानसभा समन्वयक एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3128


सबरंग