MENU

ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’, इनोवेटिव डिजाइन के लिए मिला सम्मान



 07/Oct/26

50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में Knotted Carpet के ‘Innovative Design Pattern’ को मिली पहचान

भदोही। 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो (ICE) 2026 के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी (IICT), भदोही की ओर से आयोजित डिजाइन अवॉर्ड समारोह में प्रतिष्ठित कालीन निर्माता एवं निर्यातक ग्लोबल ओवरसीज को ‘नवसृष्टि-2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

ग्लोबल ओवरसीज को यह सम्मान ‘Innovative Design Pattern’ श्रेणी में उसके Knotted Carpet उत्पाद के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार प्रमाणपत्र पर CEPC के चेयरमैन मुकेश कुमार गोम्बर और IICT के निदेशक प्रो. डॉ. आर. के. वार्ष्णेय के हस्ताक्षर हैं।

ग्लोबल ओवरसीज की ओर से बृजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता और शाश्वत गुप्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया। कंपनी के पार्टनर संजय गुप्ता और वरिष्ठ सदस्य एवं परिवार के मार्गदर्शक प्रहलाद दास गुप्ता भी इस उपलब्धि से जुड़े रहे। अपरिहार्य कारणों से दोनों पुरस्कार समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

कंपनी की ओर से बताया गया कि ग्लोबल ओवरसीज पारंपरिक भारतीय कालीन शिल्प को आधुनिक डिजाइन, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय बाजार की जरूरतों के साथ जोड़कर नए उत्पाद विकसित कर रहा है। ‘नवसृष्टि-2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’ को कंपनी के डिजाइन नवाचार और हस्तनिर्मित कारीगरी की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3697


सबरंग