MENU

स्वच्छता पखवाड़ा: लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर खाद्य इकाइयों और वाटर प्वाइंट्स की विशेष जांच



 06/Oct/26

जौनपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट समेत कई स्टेशनों पर फूड स्टॉल और कैटरिंग यूनिट का निरीक्षण, यात्रियों को स्वच्छ भोजन-पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर

लखनऊ। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत सोमवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जौनपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़) स्टेशनों पर फूड स्टॉल, कैटरिंग यूनिट और अन्य खाद्य इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस के साथ खाद्य इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण-पत्रों की वैधता की जांच की गई। संबंधित संचालकों को खाद्य सामग्री की स्वच्छता बनाए रखने और स्टेशन परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में रायबरेली, बाराबंकी, प्रयाग जंक्शन, अयोध्या कैंट और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वाटर प्वाइंट्स और वाटर बूथों की विशेष सफाई कराई गई।

रेलवे के इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन और पेयजल उपलब्ध कराना तथा स्टेशन परिसरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेष निगरानी की जा रही है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1390


सबरंग