MENU

डैलिम्स सनबीम स्कूल रोहनियाँ में एडूफेयर-2026, 12वीं के बाद करियर विकल्पों पर छात्रों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी



 04/Oct/26

2047 में भारतः अगले 10 लाख कॅरियर कहाँ से आएंगे? विषय पर पैनल डिस्कशन, करीब 525 अभिभावकों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। डैलिम्स सनबीम स्कूल एण्ड हॉस्टल, रोहनियाँ के सभागार में शनिवार, 3 अक्टूबर को एडूफेयर-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और आर्थिक स्थिति के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप 'बाबा' मधोक, निदेशिका श्रीमती पूजा मधोक, अतिरिक्त निदेशक श्री माहिर मधोक तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने संस्था के संस्थापकद्वय डॉ. अमृतलाल इशरत और मैडम दीश इशरत की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत स्मृति-चिह्न एवं बुके भेंट कर किया गया।

इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत-गीत की प्रस्तुति दी।

पैनल डिस्कशन में भविष्य के करियर पर चर्चा

एडूफेयर का प्रमुख आकर्षण पैनल डिस्कशन रहा, जिसका विषय '2047 में भारतः अगले 10 लाख कॅरियर कहाँ से आएंगे' रखा गया। परिचर्चा में स्कूल और विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

पैनल में डैलिम्स सनबीम स्कूल सिगरा की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा त्रिवेदी के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें एमपी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर एप्लीकेशन, वाराणसी के एसोसिएट डायरेक्टर प्रिंसिपल एप्लीकेशन श्री प्रतीक श्रीवास्तव, एनआईआईटी राजस्थान के रजिस्ट्रार एवं डीन इंडस्ट्रीज लिंक्ड प्रोग्राम प्रो. शिवेन्द्र माथुर, यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की मिस इशिका पाण्डेय, विक्रांत यूनिवर्सिटी ग्वालियर की रजिस्ट्रार डॉ. ऋचा वर्मा, कैरिओसिटी वाराणसी की फाउंडर एवं सीईओ डॉ. सदाफ मदनी, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के एडमिशन एवं मार्केटिंग प्रतिनिधि श्री हेमंत कुमार सिंह तथा एएसएम यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के एरिया हेड नॉर्थ इंडिया श्री अक्षय नन्द शामिल रहे।

शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे जुड़ने का अवसर

संस्था की निदेशिका श्रीमती पूजा मधोक ने कहा कि एडूफेयर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और उच्च शिक्षा के विकल्पों को समझने का अवसर मिलता है।

अतिरिक्त निदेशक श्री माहिर मधोक ने उच्च शिक्षा में प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क, शैक्षणिक ऋण, छात्रवृत्ति और अन्य वित्तीय विकल्पों से संबंधित अभिभावकों की जिज्ञासाओं के समाधान की जानकारी दी।

एडूफेयर में डैलिम्स सनबीम स्कूल समूह के सिगरा, रामकटोरा, पहड़ियाँ और रोहनियाँ सहित विभिन्न फ्रेंचाइजी विद्यालयों के करीब 275 अभिभावक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा वाराणसी के शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमिक और आर्यन पब्लिक स्कूल से करीब 250 अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही दिशा देने में उपयोगी साबित होते हैं और संस्था की ओर से आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5929


सबरंग