भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. शंभूनाथ गोंड को पुष्पमाला पहनाकर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।