सनबीम स्कूल बलिया के प्रांगण में 9 से 11 सितंबर तक आयोजित तृतीय सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने टीम चैम्पियनशिप और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
टीम चैम्पियनशिप में तमिलनाडु की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना को संयुक्त रूप से उपविजेता, जबकि उड़ीसा को तीसरा स्थान मिला।
बालक एकल वर्ग में तमिलनाडु के एस. सिद्धार्थ ने अपने ही राज्य के एस. प्रदीप को हराकर खिताब जीता। बालिका एकल वर्ग में एस. श्रावंती ने एस. मृदुला को पराजित कर चैम्पियनशिप अपने नाम की।
बालक डबल्स में तमिलनाडु के मेलवीन राज एवं सांसरिक की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के शुभम जायसवाल एवं आदित्य को हराया। बालिका डबल्स में तमिलनाडु की सियानीला एवं हंशी ने गुजरात की ध्रुवीक एवं तेजस्विनी को पराजित कर खिताब जीता।
मिक्स डबल्स के मुकाबले में तमिलनाडु के लतीश एवं करिश्मा ने उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल एवं श्रेया यादव को हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम की।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डॉ. कुमार अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
इस अवसर पर रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव के. आर. वी. श्याम सुंदर, संयुक्त सचिव एस. रति प्रिया तथा उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की सचिव मनीषा रानी समेत अन्य अतिथि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फेडरेशन के सचिव के. आर. वी. श्याम सुंदर और संयुक्त सचिव एस. रति प्रिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों और आयोजन समिति का आभार जताया। वहीं उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की सचिव मनीषा रानी ने सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक, प्रबंधन, आयोजन समिति और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बलिया में रिंग टेनिस को राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिला और विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बलिया, 11 सितंबर 2026। सनबीम स्कूल बलिया के प्रांगण में 9 से 11 सितंबर तक आयोजित तृतीय सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने टीम चैम्पियनशिप और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।