वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से मैदागिन और श्री काल भैरव मंदिर के बीच श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आवागमन को लेकर थाना चौक पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ओला/रैपिडो वाहनों एवं बाइकर्स के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 14 वाहनों को सीज कर दाखिल किया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार 30 सितंबर 2026 को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से संबंधित क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित ओला/रैपिडो वाहनों और बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सीज किए गए 14 वाहनों का विवरण
1. UP66D4237 – सुपर स्प्लेण्डर
2. UP65CL0937 – प्लेजर स्कूटी
3. UP65EJ7218 – जुपिटर
4. UP65DC4696 – होंडा साइन
5. UP67AD6385 – हीरो स्प्लेण्डर
6. UP65ED8440 – एक्टिवा
7. UP65FH9464 – हीरो स्प्लेण्डर
8. UP65DL1055 – सुजुकी स्कूटी
9. UP65CX0978 – TVS Apache
10. UP65AE7946 – बजाज CT 100
11. UP65DD7698 – एक्टिवा स्कूटी
12. UP65FR1905 – Electric Joy
13. UP65GA5986 – एक्टिवा स्कूटी
14. UP65BP6035 – बजाज डिस्कवर
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर उपनिरीक्षक पुष्कर दुबे, चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल उपनिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रणव पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मवीर कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल विनय कुमार भारती, अनिकेत कुमार, किशन शर्मा, अंकित कुमार, नितेश कुमार कन्नौजिया और अंकित प्रभाकर शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।