MENU

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण



 30/Sep/26

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा और रख-रखाव का लिया जायजा, निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस सदर का आंतरिक त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और वेयर हाउस की अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से ईवीएम और वीवीपैट के रख-रखाव तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की प्रवेश और निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखें।

उन्होंने वेयर हाउस में साफ-सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी और अपना दल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7288


सबरंग