चंदौली। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन के 16 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संतोष कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और राकेश कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया में सात से अधिक शिक्षकों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। संजय कुमार सिंह जिला महामंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा छह शिक्षकों का संयुक्त मंत्री पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।
चुनाव मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों के लिए कार्य करने, शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने की शपथ ली।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन के माध्यम से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।
रिपोर्ट : हरिशंकर तिवारी