वाराणसी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई, वाराणसी में हृदय स्वास्थ्य को लेकर वैज्ञानिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की संरक्षता में एपेक्स हॉस्पिटल कार्डियक इंस्टीट्यूट एवं क्लिनिकल न्यूट्रिशन विभाग ने एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के सहयोग से ‘Don’t Miss a Beat’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया।
वरिष्ठ सर्जन प्रो. डॉ. आनंद कुमार एवं निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल की उपस्थिति में वक्ताओं और फैकल्टी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट की कार्डियोलॉजी डिप्लोमा फैकल्टी सहायक प्रवक्ता निकिता मिश्र भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों ने हृदय रोगों की पहचान, उपचार और रोकथाम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अकदस मुमताज ने एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम के बारे में जानकारी दी। सीटीवीएस सर्जन डॉ. मोहित सक्सेना ने हृदय शल्य चिकित्सा से जुड़ी आम भ्रांतियों को स्पष्ट किया और एपेक्स में नियमित रूप से हो रही सफल हृदय सर्जरी के बारे में बताया।
इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रोहित सिंह ने तनाव और हृदय स्वास्थ्य के बीच संबंध पर प्रकाश डाला। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. निवेदिता पंडित ने हृदय रोग से ग्रसित मरीजों में किए गए सफल गुर्दा प्रत्यारोपण से जुड़े केस साझा किए। फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. सुरभि आर्य ने स्वस्थ हृदय के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व को बताया, जबकि क्लिनिकल न्यूट्रिशन विशेषज्ञ डॉ. अन्वेषा मजूमदार ने हृदय रोगों की रोकथाम में संतुलित आहार की भूमिका समझाई।
कार्यक्रम का संचालन एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एसोसिएट प्रोफेसर इवान प्रकाश ने किया। इस अवसर पर एलाइड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर एपेक्स के निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल ने लोगों से हृदय संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने को हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।