MENU

पितृपक्ष में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण



 28/Sep/26

अन्नपूर्णा गुरुकुल शिवपुर में जरूरतमंदों को कराया भोजन, बटुकों को बांटा मिष्ठान्न और गायों को खिलाया हरा चारा

वाराणसी। पितृपक्ष के अवसर पर भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अन्नपूर्णा गुरुकुल शिवपुर में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बटुकों एवं जरूरतमंदों को मिष्ठान्न वितरित किया गया और उन्हें भोजन कराया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ‘एक पेड़ पितरों के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। वहीं, गौसेवा के तहत गायों को हरा चारा खिलाया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि पितृपक्ष केवल पितरों के स्मरण और श्रद्धा का अवसर ही नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2727


सबरंग