MENU

PM मोदी की ‘मन की बात’ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सुनी



 27/Sep/26

वाराणसी, 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सुना। भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से लक्सा स्थित मौनी बाबा आश्रम के बाहर विशेष आयोजन किया गया। यहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का इंतजार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के लोग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए यह कार्यक्रम एक प्रकार के इनसाइक्लोपीडिया की भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के साथ जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करते हैं।

अशोक चौरसिया ने कहा कि रविवार के संस्करण में प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने, देश में होने वाली जनगणना और अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। इसके साथ ही प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्त भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती का उल्लेख करते हुए उनके व्यक्तित्व और चरित्र से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही देशवासियों से आने वाले वर्षों में भारत को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।

अशोक चौरसिया ने कहा कि युवाओं और समाज को नशे से दूर रखने के लिए नशामुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लोगों से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनूप जायसवाल एवं धीरेन्द्र शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीप्रकाश शुक्ला एवं आनंद सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राकेश शर्मा, अमित राय, उत्तम ओझा, सतीश पांडेय, जगदीश त्रिपाठी, पार्षद संतोष सोलापुरकर, अनिल गुप्ता, देवेंद्र मौर्या, प्रमोद सिंह, रमेश पांडेय, सोनू पंडित, पार्षद रामगोपाल वर्मा, सिंधु सोनकर, शोभनाथ मौर्या, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्रा, शंकर जायसवाल, ओमप्रकाश यादव बाबू, नवीन कसेरा, दीपक आर्य, रवि खरवार, गिरीश श्रीवास्तव, चन्द्र विजय सिंह, राजेश दुबे, विजय गुप्ता, कन्हैया सेठ, सिद्धनाथ गौड़, अवगुण, अनुप गुप्ता, जयकिशन जायसवाल, सुबीर गुप्ता, मनीष चौरसिया, प्रदीप जायसवाल गोपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2349


सबरंग