‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प, सांस्कृतिक विरासत, जनगणना, स्थानीय उत्पादों, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेश को कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने सुना।
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के संबोधन को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी से जोड़ते हुए कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और यह संवाद समाज में नई ऊर्जा एवं संकल्प शक्ति का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उल्लेख देश की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प को सामने रखता है। उन्होंने स्व-जनगणना में देशवासियों की भागीदारी तथा रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख और संस्कृति के लिए कार्य करने वाले स्वर्गीय अशोक सिंघल की 100वीं जन्मजयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए स्मरण को भी महत्वपूर्ण बताया।
प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग का उल्लेख स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के प्रयासों को पहचान देने वाला है। उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ जैसे प्रयास स्थानीय उत्पादों को नए बाजार और अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ और नशामुक्त भारत अभियान से जुड़े विषयों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे विषय समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रेम कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता, अशोक जाटव, प्रमोद यादव मुन्ना, मधुप सिंह, कुसुम सिंह पटेल, नम्रता चौरसिया, रचना अग्रवाल, विभव सिंह, नेहा कक्कड़, राकेश जायसवाल, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, योगेश वर्मा, कुंवर कांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, हीरा यादव, शालिनी यादव, विनय सिंह, अवनीश पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, राजेश त्रिवेदी, नीरज जायसवाल, अशोक यादव, अनिल सागर, सिद्धार्थ सिंह और जितेंद्र लालवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ संवाद को सुना और राष्ट्र एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके संदेश को आत्मसात करने की बात कही।
Clown Times — सबकी खबर ले, सबको खबर दे