सोशल मीडिया पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत पर कपसेठी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सूरज (19) पुत्र चंद्रशेखर, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना कपसेठी, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर टिप्पणी किए जाने की शिकायत मिलने के बाद थाना कपसेठी पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और संबंधित युवक को गिरफ्तार किया। प्रकरण में उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, युवक ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए खेद व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई संबंधित टिप्पणी को तत्काल हटा दिया।
सूरज पुत्र चंद्रशेखर, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना कपसेठी, वाराणसी, उम्र 19 वर्ष।
थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विकास कुमार मौर्या, उपनिरीक्षक करुणा सागर तिवारी और कांस्टेबल आदित्य कुमार, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।