MENU

चारबाग रेलवे स्टेशन पर 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार



 26/Sep/26

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई; हरियाणा से शराब लाकर बिहार ले जाने की थी योजना

ऑपरेशन सतर्क के तहत चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 84,600 रुपये बताई गई है।

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 सितंबर को चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति भारी ट्रॉली बैग के साथ प्रवेश करते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट लखनऊ, सीआईबी लखनऊ और जीआरपी थाना लखनऊ की संयुक्त टीम ने 2nd क्लास बुकिंग हॉल के पास दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से हरियाणा राज्य निर्मित विभिन्न ब्रांडों की कुल 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल की क्षमता 750 मिलीलीटर बताई गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा से खरीदकर सड़क मार्ग से लखनऊ लाई गई थी। इसके बाद इसे बिहार ले जाने की योजना थी। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 84,600 रुपये है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना लखनऊ में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5548


सबरंग