MENU

धर्मपाल सिंह को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर भाजपाजनों ने जताई खुशी



 26/Sep/26

भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति जताया आभार, संगठन को और मजबूत बनाने की कही बात

 धर्मपाल सिंह को पुनः भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व दिए जाने पर भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने खुशी जताई और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि धर्मपाल सिंह की कार्यशैली कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रही है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देता रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन ने सदस्यता अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक अभियानों में नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

धर्मपाल सिंह को पुनः प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर खुशी जताने वालों में क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, विपिन सिंह, उत्तम ओझा, अनूप जायसवाल, अमित राय, देवेंद्र मौर्य, संतोष सोलापुरकर, अनिल गुप्ता और सोनू पंडित प्रमुख रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5757


सबरंग