वाराणसी। सनबीम शिक्षण समूह द्वारा विद्यार्थियों को उनके भविष्य और कैरियर के लिए बेहतर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सनबीम स्कूल वरुणा के प्रांगण में ‘दिशा’ कैरियर मेले का आयोजन किया गया। मेले में देश-विदेश के 87 से अधिक प्रतिष्ठित शिक्षण एवं कैरियर संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान 3000 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की और अपने भविष्य के लिए संभावित दिशाओं की तलाश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्षा भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, सह-निदेशिका प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक हर्ष मधोक ने किया।
कैरियर मेले में विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसमें इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, पिल्लई यूनिवर्सिटी, सनबीम कॉलेज ऑफ वीमेन भगवानपुर, सनबीम वीमेन्स कॉलेज वरुणा, शिव नाडर यूनिवर्सिटी, के. आर. मंगलम यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, अमृता विद्या विश्वपीठम्, एमिटी यूनिवर्सिटी, बैंकॉक यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सल ए.आई. यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूआईडी), कर्णावती यूनिवर्सिटी, मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, एसआरएम यूनिवर्सिटी (एपी), चित्कारा यूनिवर्सिटी, एनआईआईटी, गलगोटियाज यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने सहभागिता की।
इसके अलावा एरुडिटस यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन, एरुडिटस इलिनॉय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एरुडिटस यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, एरुडिटस यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल, एरुडिटस यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल तथा एरुडिटस-विक्टोरिया यूनिवर्सिटी सहित देश-विदेश के संस्थानों ने भी अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबंधित संस्थानों के पाठ्यक्रम, शिक्षा, कैरियर संभावनाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
इस आयोजन में सनबीम शिक्षण समूह के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। सनबीम भगवानपुर, सनबीम लहरतारा, सनबीम सनसिटी, सनबीम वरुणा, सनबीम सारनाथ के साथ ही एसोसिएट सनबीम विद्यालयों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष रूप से सनबीम वीमेन्स कॉलेज भगवानपुर और सनबीम वीमेन्स कॉलेज वरुणा की छात्राओं ने कैरियर मेले का अवलोकन कर अपने लिए संभावित कैरियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।
सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चले इस कैरियर मेले में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं अतिथियों ने भी सहभागिता की। उन्होंने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर आने वाले समय में विद्यार्थियों के सामने उपलब्ध कैरियर विकल्पों, पाठ्यक्रमों और शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने कहा कि इस तरह के कैरियर विकल्पों की जानकारी से भरपूर कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संभावनापूर्ण भविष्य की ओर अग्रसर करना और उनके लक्ष्य के निर्धारण में मदद करना है, ताकि सही कैरियर की तलाश में उन्हें भटकना न पड़े।
कार्यक्रम में भारती मधोक, अमृता बर्मन एवं सनबीम स्कूल वरुणा की प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को सकारात्मक रूप से प्रेरित करते रहें और उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही कैरियर विकल्प चुनने में उनका सहयोग करें।