MENU

चोलापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपी गिरफ्तार



 21/Sep/26

पुलिस ने ईंट भट्ठे के पास से दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में दर्ज है मुकदमा

वाराणसी। चोलापुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और परिजनों को धमकी देने के आरोप में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 20 सितंबर 2026 को ग्राम नकच्छेपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां ने चोलापुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर अपनी करीब 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने तथा उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 390/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम नकच्छेपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास दोपहर करीब 2:35 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप राजभर (31) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना चोलापुर में धारा 64(2)(M), 351(3) बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल, हेड कांस्टेबल अनुनेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश सिंह और रिजर्व कांस्टेबल संजीत कुमार शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2729


सबरंग