MENU

चितईपुर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 21,600 रुपये बरामद



 21/Sep/26

टिकरी गांव में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, 52 ताश के पत्ते भी मिले; जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चितईपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21,600 रुपये मालफड़ और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट क्षेत्र में जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 सितंबर 2026 को चितईपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरी गांव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर चितईपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी की और टिकरी गांव में ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास स्थित खाली मैदान में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 21,600 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत कुमार सिंह (30), राजेन्द्र यादव (45), जीत बहादुर सिंह (39), दशमी (25), अंकित यादव (23) और आकश जायसवाल (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद रकम और ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील कर दिया।

इस संबंध में थाना चितईपुर में मु0अ0सं0-0226/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • अजीत कुमार सिंह, निवासी टिकरी, थाना चितईपुर।

  • राजेन्द्र यादव, निवासी नरोत्तमपुर, थाना लंका।

  • जीत बहादुर सिंह, निवासी ग्राम टिकरी, थाना चितईपुर।

  • दशमी, निवासी ग्राम टिकरी, थाना चितईपुर।

  • अंकित यादव, निवासी नैपुरा, थाना लंका।

  • आकश जायसवाल, निवासी नरोत्तमपुर, थाना लंका।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिल राय, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ यादव, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र पासवान, कांस्टेबल वृजेश राय और रिजर्व कांस्टेबल सूरज मिश्रा शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8985


सबरंग