MENU

16 सितंबर से लापता 16 वर्षीय बालक को फूलपुर पुलिस ने सकुशल बरामद किया



 21/Sep/26

सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से पुलिस ने की तलाश, परिजनों को सौंपा

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय बालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बालक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से उसकी तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पिण्डरा बाजार निवासी शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष (16) 16 सितंबर 2026 को पढ़ने के लिए स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका। इसके बाद 17 सितंबर को थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-0297/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अजय राय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक की तलाश के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास शुरू किए। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व सी-प्लान ऐप की सहायता से तलाश जारी रखी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार किए गए प्रयासों के बाद 19 सितंबर 2026 को शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजन प्रमोद कुमार माथुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने फूलपुर पुलिस की कार्रवाई के प्रति आभार जताया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • निरीक्षक अजय राय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर

  • उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, हल्का प्रभारी पिण्डरा

  • उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, थाना फूलपुर

  • रिजर्व कांस्टेबल आशीष कुमार पाल, थाना फूलपुर


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2324


सबरंग