MENU

चंदौली में भारतीय किसान संघ ने विकास भवन घेरा; भूमिहीन किसानों को नौकरी और मुआवजे की मांग



 21/Sep/26

किसान सम्मान निधि दोगुनी करने समेत 17 मांगों पर धरना

चंदौली में भारतीय किसान संघ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन के पास जोरदार धरना दिया। दोपहर में किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

किसानों ने भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर सरकार के सामने कई बड़ी मांगें रखीं। उन्होंने बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा देने की जोरदार मांग की। साथ ही, भूमिहीन किसानों की जमीन अधिग्रहण होने पर उन्हें नौकरी और पुनर्वास देने की भी मांग उठाई।

धरने के दौरान किसान सम्मान निधि को दोगुना करने की भी मांग की गई।

निराश्रित पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर भारतीय किसान संघ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार से इस समस्या का समाधान करने की अपील की।

किसानों ने नहरों और माइनरों के पक्कीकरण की मांग की, ताकि सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

खाद की कालाबाजारी और अंश निर्धारण में लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई।

बाढ़ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने समेत कुल 17 मांगों को लेकर किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की।


 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3070


सबरंग