MENU

माइक्रोटेक कॉलेज में दो दिवसीय Innovation & Entrepreneurship Festival 2026 का भव्य समापन



 19/Sep/26

InnoHack 3.0 और Startup Forge 1.0 में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए तकनीकी प्रोजेक्ट और स्टार्टअप आइडिया, विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार

 माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जौनपुर-वाराणसी के संकट मोचन कैंपस में आयोजित दो दिवसीय SIH 2026 Innovation & Entrepreneurship Festival का शनिवार को सफल समापन हुआ। 18 सितंबर को InnoHack 3.0 – IT Hackathon 2026 और 19 सितंबर को Startup Forge 1.0 का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, उद्यमिता, नेतृत्व और टीमवर्क के लिए प्रभावी मंच प्रदान करना था। दोनों आयोजनों में विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी प्रोजेक्ट, नवीन विचार और स्टार्टअप पिच प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पहले दिन आयोजित InnoHack 3.0 – IT Hackathon 2026 में विद्यार्थियों ने विभिन्न वास्तविक समस्याओं पर आधारित तकनीकी समाधान विकसित किए और अपने प्रोजेक्ट एवं प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय पाठक ने प्रतिभागी विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके नवाचार और तकनीकी प्रयासों की सराहना की।

दूसरे दिन Startup Forge 1.0 का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने स्टार्टअप आइडिया और बिजनेस पिच प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मैनेजमेंट गेस्ट के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरधर गोपाल और असिस्टेंट प्रोफेसर अनूप कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के स्टार्टअप विचारों और प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पंकज राजहंस और डॉ. भावना सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन के सुचारु संचालन और समन्वय में मैनेजर विपुल तिवारी तथा कोऑर्डिनेटर अभिजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न गतिविधियों के संचालन, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं में नीलोपल डे, शुभम सिंह (SPOC), साक्षी, रवि भूषण तिवारी, आशुतोष दुबे, शन, ऋषिका, ज्योति, शशिकांत सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों और आयोजन टीम का योगदान रहा।

InnoHack 3.0 के विजेता

  • विजेता: SWAYAM SETU — टीम लीडर कृतिका गुप्ता

  • प्रथम रनर-अप: NEXUS — टीम लीडर आदित्य पॉल एवं टीम

  • द्वितीय रनर-अप: AROGYA WARRIOR — टीम लीडर दर्शना दुबे एवं टीम

  • Best Idea Award: MAIL GUARDIAN — टीम लीडर खुशी खान एवं टीम

  • Best Presentation Award: NAIN-X — टीम लीडर प्रिंस गुप्ता एवं टीम

Startup Forge 1.0 के विजेता

  • विजेता: AGRO MAT — टीम लीडर श्रेया चतुर्वेदी

  • प्रथम रनर-अप: INDUSTRIA — टीम लीडर श्रेयांश सेठ

  • द्वितीय रनर-अप: HACK SMITH — टीम लीडर विष्णु मिश्रा

  • Best Startup Idea: TECH MATRIX — टीम लीडर आयुष गोंड

  • Best Pitch Award: VOICE UNBOUND — टीम लीडर आर्यन कुमार

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं विशेष श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संचालन में स्वयंसेवकों मोहित, मोद, सुंदरम, आयुष, मोनिका, साक्षी एवं उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के पंजीकरण, टीम समन्वय, तकनीकी गतिविधियों, प्रस्तुतियों, अनुशासन और आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

दो दिवसीय आयोजन के सफल समापन पर कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य अतिथियों, मैनेजमेंट गेस्ट, प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, मेंटर्स, SPOC और आयोजन टीम के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को तकनीकी समाधान और व्यावसायिक अवसरों में परिवर्तित करने तथा नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6352


सबरंग