MENU

सिगरा में SOG-2 और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 47 गिरफ्तार; ₹21.11 लाख कैश और 53 मोबाइल बरामद



 17/Sep/26

वाराणसी। सिगरा के रथयात्रा इलाके में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। SOG-2 की संयुक्त टीम और थाना सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से कुल ₹21 लाख 11 हजार 965 रुपये नकद, 53 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 10 नई ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई 16 सितंबर 2026 को मिली सूचना के आधार पर की गई। टीम रथयात्रा स्थित मकान संख्या डी 59/1 ई, डी कुसुमकुंज, केशव पान भंडार के पास पहुंची। घेराबंदी के बाद मकान के एक कमरे में छापा मारा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके से 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

फड़ पर 19.53 लाख रुपये मिले

छापेमारी के दौरान पुलिस को जुए के फड़ से ₹19,53,455 मिले, जबकि गिरफ्तार लोगों की जामा तलाशी में ₹1,58,510 बरामद हुए। दोनों रकम मिलाकर कुल नकदी ₹21,11,965 बताई गई है।

इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे 53 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते और 10 नई ताश की गड्डियां भी पुलिस ने कब्जे में लीं।

पूछताछ में मकान मालिक विशाल सिंह का नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि भवन स्वामी विशाल सिंह अपने मकान में रुपये लेकर जुआ खिलाता था। पुलिस के मुताबिक जुआ खेलने की व्यवस्था कराने में रोशन कुमार, रफीक खान और विजय जायसवाल सहयोग करते थे और इसके बदले प्रतिदिन के हिसाब से रुपये लिए जाते थे।

पुलिस ने मौके से विशाल सिंह के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड भी बरामद किए हैं।

इस मामले में सभी 47 गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर चिटबंदी और सील की कार्रवाई भी की।

कौन-कौन गिरफ्तार हुआ

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में रोशन कुमार, रफीक खान, विजय जायसवाल, अभिषेक सिंह, गोपाल सेठ, आशुतोष गुप्ता, आनन्द कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, अफसर अली, अजय कुमार, अजय चौहान, अजीत कुमार चौरसिया, दीपक चौहान, राजित राम तिवारी, दीपक केशरी, राहुल सेठ, महेश यादव, अनिल कुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, आजम, गोविन्द केशरी, राज कुमार, अरूण सोनकर, मोहित चौरसिया, प्रिंस पाण्डेय, सुमित मौर्या, असगर अली, सुनील कुमार सिंह, शम्भू नाथ जायसवाल, संदीप गुप्ता, अमित शर्मा, अजहरूद्दीन, अंसुल पटेल, विनोद गिरी, विकास कुमार जायसवाल, नितेश, राजू सेठ, हेमन्त जायसवाल उर्फ मामा, प्रमोद कुमार सिंह, सौरभ मौर्या, महेन्द्र जायसवाल, रितिक सेठ, राजवीर सिंह, श्याम साहनी, बृजेश जायसवाल, अमन शर्मा उर्फ सोनू मिश्रा और दीपक कुमार शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विस्तृत विवरण

1. रोशन कुमार पुत्र श्री नारायण दास, निवासी म0न0 डी 64/110-2-के, माधोपुर, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 40 वर्ष।

2. रफीक खान पुत्र फिरोज खान, निवासी म0न0 सी 19233, लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 31 वर्ष।

3. विजय जायसवाल पुत्र राजेन्द्र कुमार जायसवाल, निवासी जद्दुमण्डी, थाना लक्सा, वाराणसी, उम्र 42 वर्ष।

4. अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह, निवासी अंजही मोहाल, कपूरनाथ मंदिर, पूरे भागवत, थाना गोपीगंज, भदोही, उम्र 27 वर्ष।

5. गोपाल सेठ पुत्र सुनील सेठ, निवासी मोहल्ला खट्टी मोहाल, थाना गोपीगंज, भदोही, उम्र 27 वर्ष।

6. आशुतोष गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता, निवासी म0न0 बी 22/41, खोजवा बाजार, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 30 वर्ष।

7. आनन्द कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी म0न0 बी 24/56, खोजवा बाजार, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।

8. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र दया राम, निवासी पूरे रजई, थाना गोपीगंज, भदोही, उम्र 35 वर्ष।

9. अफसर अली पुत्र बेचन अली, निवासी ग्राम मलादरपुर, थाना चील्ह, मिर्जापुर, उम्र 28 वर्ष।

10. अजय कुमार पुत्र स्व0 रामश्रय, निवासी म0न0 एस 21/113, मलिन बस्ती, मलदहिया, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 42 वर्ष।

11. अजय चौहान पुत्र स्व0 नारायण चौहान, निवासी म0न0 एस 11/87, मलहिया टोला, चौकाघाट, थाना चेतगंज, वाराणसी, उम्र 42 वर्ष।

12. अजीत कुमार चौरसिया पुत्र स्व0 राजदेव चौरसिया, निवासी म0न0 सी 33/195-के-2, चंदुआ छित्तुपुर, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 33 वर्ष।

13. दीपक चौहान पुत्र अमृत चौहान, निवासी म0न0 एस 11/87, मलहिया टोला, चौकाघाट, थाना चेतगंज, वाराणसी, उम्र 24 वर्ष।

14. राजित राम तिवारी पुत्र स्व0 राम प्रसाद तिवारी, निवासी तिवारीपुर मिश्री, थाना हण्डिया, प्रयागराज, उम्र 58 वर्ष।

15. दीपक केशरी पुत्र राम सूरत केशरी, निवासी ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र, उम्र 38 वर्ष।

16. राहुल सेठ पुत्र राम कुमार सेठ, निवासी जीडी रोड, गोपीगंज, थाना गोपीगंज, भदोही, उम्र 30 वर्ष।

17. महेश यादव पुत्र राज नाथ यादव, निवासी पंचकोशी रोड, थाना शिवपुर, वाराणसी, उम्र 31 वर्ष।

18. अनिल कुमार गुप्ता पुत्र राजा राम गुप्ता, निवासी अंजही मोहाल, गोपीगंज, थाना गोपीगंज, भदोही, उम्र 47 वर्ष।

19. सतीश गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता, निवासी सोनारपुर, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 36 वर्ष।

20. आजम पुत्र स्व0 अब्दुल वाहिद, निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 42 वर्ष।

21. गोविन्द केशरी पुत्र स्व0 राम चन्द्र केशरी, निवासी शाहगंज रोड, पटेल नगर, थाना राजगढ़, मिर्जापुर, उम्र 35 वर्ष।

22. राज कुमार पुत्र दुलारे, निवासी म0न0 ए/34, आदमपुर, थाना आदमपुर, वाराणसी, उम्र 50 वर्ष।

23. अरूण सोनकर पुत्र काशी नाथ सोनकर, निवासी म0न0 सी 33/81, चंदुआ छित्तुपुर, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।

24. मोहित चौरसिया पुत्र अनिल चौरसिया, निवासी म0न0 सी 19/232-ए-डी-1-सी, लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 24 वर्ष।

25. प्रिंस पाण्डेय पुत्र राम जी पाण्डेय, निवासी ग्राम चन्द्रभानपुर, थाना मेहनगर, आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष।

26. सुमित मौर्या पुत्र शंकर मौर्या, निवासी म0न0 सी 14/57, लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र 21 वर्ष।

27. असगर अली पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी महगुपुर, थाना लोहता, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।

28. सुनील कुमार सिंह पुत्र स्व0 कन्हैया लाल, निवासी म0न0 डी 35/113, जंगमबाड़ी, थाना दशाश्वमेघ, वाराणसी, उम्र 47 वर्ष।

29. शम्भू नाथ जायसवाल पुत्र स्व0 कपूर चंद जायसवाल, निवासी पश्चिम मोहाल, थाना गोपीगंज, भदोही, उम्र 55 वर्ष।

30. संदीप गुप्ता पुत्र शिव मनी गुप्ता, निवासी ग्राम ओबरा सेक्टर 03, ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र, उम्र 26 वर्ष।

31. अमित शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, निवासी न्यू कालोनी, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।

32. अजहरूद्दीन पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी लोहता, थाना लोहता, वाराणसी, उम्र 28 वर्ष।

33. अंसुल पटेल पुत्र काशी नाथ पटेल, निवासी संकुलधारा पोखरा, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 22 वर्ष।

34. विनोद गिरी पुत्र स्व0 श्याम जी, निवासी म0न0 डी 54/13, जद्दुमण्डी, थाना लक्सा, वाराणसी, उम्र 32 वर्ष।

35. विकास कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 विजय कुमार, निवासी म0न0 बी-14, उमा निकेतन, भागीरथी नगर, सुन्दरपुर, थाना लंका, वाराणसी, उम्र 49 वर्ष।

36. नितेश पुत्र कमलेश पाल, निवासी बेलवानी, थाना बलुआ, चन्दौली, उम्र 20 वर्ष।

37. राजू सेठ पुत्र स्व0 अशोक सेठ, निवासी म0न0 डी 52/34-डी, लक्ष्मीकुण्ड, लक्सा रोड, थाना लक्सा, वाराणसी, उम्र 38 वर्ष।

38. हेमन्त जायसवाल उर्फ मामा पुत्र मोहन लाल जायसवाल, निवासी म0न0 डी 35/7, खारी कुँवा, जंगमवाड़ी, थाना दशाश्वमेघ, वाराणसी, उम्र 59 वर्ष।

39. प्रमोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवनाथ सिंह, निवासी बालीपुर, थाना ज्ञानपुर, भदोही, उम्र 48 वर्ष।

40. सौरभ मौर्या पुत्र श्री दया मौर्या, निवासी म0न0 सी 14/2 के, लहंगपुरा, थाना लक्सा, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष।

41. महेन्द्र जायसवाल पुत्र राम लगन जायसवाल, निवासी म0न0 जे 21/258, बड़ी बाजार, थाना जैतपुरा, वाराणसी, उम्र 54 वर्ष।

42. रितिक सेठ पुत्र श्री अजय सेठ, निवासी म0न0 एस 30/30, शिवपुर, थाना शिवपुर, वाराणसी, उम्र 25 वर्ष।

43. राजवीर सिंह पुत्र श्री महादेव सिंह, निवासी ग्राम सरसवा, थाना शिवपुर, वाराणसी, उम्र 38 वर्ष।

44. श्याम साहनी पुत्र स्व0 हरीनाथ साहनी, निवासी म0न0 बी 2/174, भदैनी, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 36 वर्ष।

45. बृजेश जायसवाल पुत्र श्री राजेन्द्र जायसवाल, निवासी म0न0 एस 29/346, लाल जी कुँआ, थाना शिवपुर, वाराणसी, उम्र 32 वर्ष।

46. अमन शर्मा उर्फ सोनू मिश्रा पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कुमार शर्मा, निवासी म0न0 एन 10/70-एफ5, न्यू कालोनी, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष।

47. दीपक कुमार पुत्र श्री कन्हैया साह, निवासी वार्ड नं0 चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उम्र 35 वर्ष।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

SOG-2 टीम

उ0नि0 पंकज सिंह चौहान, प्रभारी SOG-2; हे0का0 बृज बिहारी ओझा; का0 आशीष कुमार सिंह; का0 आशुतोष सिंह; का0 कमल किशोर और का0 गौरव भारती।

थाना सिगरा पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, थाना सिगरा; उ0नि0 शिवम्, चौकी प्रभारी नगर निगम; उ0नि0 पार्थ तिवारी, चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ; उ0नि0 विवेक सिंह, चौकी प्रभारी सोनिया; उ0नि0 भरत भट्ट; उ0नि0 सलमान खान; हे0का0 अनन्त सिंह; चालक हे0का0 अनिल कुमार सिंह; मु0आ0 जितेन्द्र सिंह; हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह; हे0का0 मनोज राय; का0 विनोद कुमार; रि0का0 प्रभाकर यादव; रि0का0 हेमन्त कुमार सरोज; रि0का0 मनीष कुमार गौड़; रि0का0 अभिषेक; रि0का0 संदीप कुमार सिंह; रि0का0 शुभम कुमार; रि0का0 बृज मोहन; रि0म0का0 शिवानी सिंह और रि0म0का0 अर्चना।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त, अपराध के आदेश के क्रम में अपराध एवं जुआ खेलने की गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2004


सबरंग